ब्रेकिंग
जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: रायगढ़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, यूपीडा टीम ने किया निरी... खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—यह दलित समाज का अपमान कुंडा के करेंटी प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था: इंचार्ज अनुपस्थित, मिड डे मील पर सवाल
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें

टायर फटने से मचा हड़कंप, ड्राइवर-क्लीनर घायल — ओवरलोड वाहनों पर उठे बड़े सवाल

रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें

टायर फटने से मचा हड़कंप, ड्राइवर-क्लीनर घायल — ओवरलोड वाहनों पर उठे बड़े सवाल

अभिषेक पाण्डेय ग्लोबल भारत
सुबह का वक्त, सड़क पर सामान्य हलचल… और अचानक एक जोरदार धमाका। देखते ही देखते एक भारी-भरकम 16 चक्का ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। प्रतापगढ़ के बाघराय इलाके में हुआ यह हादसा कुछ ही पलों में अफरा-तफरी में बदल गया।

प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते कई जिंदगियों को निगल सकता था। पुवासी गांव के पास एक 16 चक्का ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक जबलपुर से गिट्टी लादकर सुनौली बॉर्डर (नेपाल) की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे पुवासी गांव के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया। तेज रफ्तार में चल रहे वाहन पर चालक का नियंत्रण पूरी तरह से टूट गया और देखते ही देखते भारी भरकम ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में चालक मेराज खान (27) और क्लीनर इकरार (21) घायल हो गए। दोनों प्रयागराज जनपद के सोरांव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर बाघराय-लालगंज-जेठवारा मार्ग की खतरनाक हकीकत को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ओवरलोड डंपर, ट्रक और ट्रैक्टर तेज रफ्तार में बेखौफ दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
ग्रामीणों ने आरटीओ विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई न होने से वाहन मालिकों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन की चुप्पी आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे? क्या जिम्मेदार विभाग सिर्फ हादसों के बाद ही जागेगा या समय रहते कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे?

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button