ब्रेकिंग
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अखण्ड भारत का संकल्प होगा साकार…विभाग प्रचारक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

अखण्ड भारत का संकल्प होगा साकार…विभाग प्रचारक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय केशव कुंज में आज ७९ वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान के बाद अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय को एक नए युग की शुरुआत,बंधनों और गुलामी से मुक्त एक नए जीवन की शुरुआत की याद दिलाता है।

१५अगस्त,१९४७ को ब्रिटिश उपनिवेशवाद का अंत और एक लोकतांत्रिक गणराज्य का उदय हुआ। यह वह दिन है जब हम उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हैं जिन्होंने हमारी आज़ादी के लिए संघर्ष किया। इसी दिन १९४७ में भारत को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी यह दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।क्योंकि इसी दिन १५अगस्त १९४७ को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। जिला प्रचारक प्रवीण जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ही के दिन १५अगस्त १९४७ को भारत करीब २००वर्षों बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ था।इस ऐतिहासिक अवसर पर हमें एकता, विविधता और प्रगति के उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए शपथ लेना चाहिए, जिनके लिए हमारा देश जाना जाता है। हमें आज के दिन संविधान में लिखी बातों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विभाग संघचालक श्रीमान रमेश जी ,प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख संतोष जी,विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी,विभाग कार्यवाह हरीश जी,जिला प्रचारक प्रवीण जी ,नगर संघचालक श्रीमान जगदम्बा नगर प्रचारक विवेकानंद नगर कार्यवाह अंकित ,बौधिक प्रमुख राजा पर्यावरण संयोजक रोहित, भारतीय भाषा अभियान संयोजक महेश गुप्ता,महामंत्री अधिवक्ता परिषद शिवेश शुक्ला सावन,दिनेश,विपिन, जयशंकर आदि स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button