ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशलखनऊ

नए डिग्री कॉलेज व नये पाठ्यक्रम खोलने के लिए 10 जनवरी तक आवेदन करें।

प्रदेश में नए निजी डिग्री कॉलेज व पहले से चल रहे कॉलेजों में नये पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए 10 जनवरी 2025 तक आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

नए डिग्री कॉलेज व नये पाठ्यक्रम खोलने के लिए 10 जनवरी तक आवेदन करें।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 29 दिसम्बर।

प्रदेश में नए निजी डिग्री कॉलेज व पहले से चल रहे कॉलेजों में नये पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए 10 जनवरी 2025 तक आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

इसके लिए संबंधित विश्वविद्यालय में आनलाइन अनापत्ति (एनओसी) प्रस्ताव जमा कर सकेंगे।

31 मई तक नए कॉलेज खोलने व पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए संबद्धता की प्रक्रिया चलेगी।

विशेष सचिव, उच्च शिक्षा शिपू गिरि की ओर से संबद्धता की समय-सारिणी जारी कर दिया गया है।

जारी की गई समय-सारिणी के अनुसार कॉलेजों के प्रस्तावों पर भूमि संबंधित अभिलेखों का राजस्व विभाग से परीक्षण 31 जनवरी तक कराया जाएगा।

एनओसी का आदेश 10 फरवरी तक आनलाइन ही जारी किया जाएगा।

अगर किसी कॉलेज को विश्वविद्यालय की ओर से एनओसी के संबंध में लिए गए निर्णय पर कोई आपत्ति है तो वह 20 फरवरी तक शासन में अपील कर सकेगा। 28 फरवरी तक शासन इस अपील का निस्तारण करेगा।

फिर संबद्धता के लिए निरीक्षण मंडल का गठन 10 मार्च तक किया जाएगा। निरीक्षण मंडल पांच अप्रैल तक अपनी निरीक्षण आख्या प्रदान करेगी।

विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता आनलाइन प्रदान करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता के संबंध में लिए गए निर्णय से अगर कोई कॉलेज असंतुष्ट है तो 10 मई तक शासन में इसके खिलाफ अपील कर सकता है। 31 मई तक उसकी अपील का निस्तारण किया जाएगा।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button