ब्रेकिंग
बदलते परिदृश्य में कैसे रहें सुरक्षित? प्रधानाचार्य परिषद ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली 'सद्बुद्धि यात्रा। प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़:वकील से अभद्रता के मामले में आरक्षी लाइन हाजिर

प्रतापगढ़(कुंडा),11 जनवरी।वकील से दुर्व्यवहार करने के मामले में अधिवक्ताओं के लगातार विरोध प्रदर्शन करने के कारण एसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। नगर पंचायत के नरसिंहगढ़ मोहल्ला निवासी अखिलेश यादव तहसील में वकालत करते हैं।

oplus_2
दो जनवरी की शाम कोतवाली के सिपाही मोरध्वज ने उस समय वकील के साथ गाली-गलौच की जब वह तहसील अपने मार्केट पहुंचे थे। मोरध्वज और उसके साथी सिपाही पर वकील को जबरन कोतवाली ले जाकर अभद्रता का भी आरोप रहा। मामले में अधिवक्ताओं ने उस दिन भी कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया था और नामजद तहरीर पुलिस को दी थी। इंस्पेक्टर ने मामले की रिपोर्ट एसपी को भेजी थी। वकील उसी दिन हड़ताल कर रहे थे। शुक्रवार को नाराज अधिवक्ता हड़ताल करते हुए तहसील में तालाबंदी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। मामले को लेकर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार देररात आरोपित सिपाही मोरध्वज को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि वकील के मामले में एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर किया है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button