ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

विधायक सदर, डीएम एवं एसपी ने साइबर थाना भवन का भूमि पूजन एवं किया शिलान्यास

जनपद में साइबर थाना की स्थापना से साइबर अपराधों पर लगेगा अंकुश, पीड़ितों को शीघ्र मिलेगा न्याय,

विधायक सदर, डीएम एवं एसपी ने साइबर थाना भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया

जनपद में साइबर थाना की स्थापना से साइबर अपराधों पर लगेगा अंकुश, पीड़ितों को शीघ्र मिलेगा न्याय,

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ । रिजर्व पुलिस लाइन परिसर प्रतापगढ़ में साइबर थाना (प्रशासनिक भवन) का विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। साइबर थाना भवन के निर्माण से जनपद में साइबर अपराध नियंत्रण एवं जांच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही लोगो को साइबर अपराध सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण हेतु त्वरित एवं पारदर्शी सुविधा उपलब्ध होगी। साइबर थाना की स्थापना से जनपद में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, त्वरित विवेचना एवं पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने में प्रभावी कदम उठाया जा सकेगा।

मौके का वीडियो भूमि पूजन का – 

यह कदम शासन की जीरो टालरेंस नीति के अनुरूप साइबर अपराधों के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही को और अधिक गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button