ब्रेकिंग
कई महीनों बाद खत्म हुई तहसील कुंडा अधिवक्ताओं की हड़ताल सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ कुंडा में जागरूकता अभियान तेज अमेठी में अनशन रत पत्रकार की बिगड़ा स्वास्थ्य संज्ञान नहीं के रहा प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने प्रधान पुत्र पर धमकी देने का लगाया आरोप अमेठी: पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे ने पकड़ा तूल लखनऊ में आयोजित "अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम" में मांधाता के शिक्षक शिव भूषण मिश्र का सम्मान हुआ। एमडीपीजी कॉलेज में "उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में समन्वय- चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर परि... सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है: ओम प्रकाश मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन- डॉ नीरज त्रिपाठी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में स्थगन आदेश के बावजूद ठेकेदार व विभाग करवा रहा था निर्माण, पुलिस ने रोका

दिलीप पुर थाना क्षेत्र के जगदीश गढ़ गांव का मामला

प्रतापगढ़, 2 फरवरी। दिलीप पुर थाना क्षेत्र में एक किसान की शिकायत पर पुलिस ने सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया है। किसान ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार द्वारा उनकी भूमि पर जबरन सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके खिलाफ उन्होंने न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किया था।

किसान का आरोप है कि ठेकेदार और स्थानीय ग्राम प्रधान व दबंगों ने मिलकर उनकी भूमि पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिससे उनकी फसल और जमीन को नुकसान हो रहा है। किसान ने पुलिस से शिकायत की कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम को रोक दिया है और अगले आदेश तक सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष दिलीप पुर शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि पुलिस फोर्स भेजकर काम को रोक दिया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button