ब्रेकिंग
जिलाधिकारी कार्यालय पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। खीरीबीर में देर रात तक चला भंडारा! हजारों हजार श्रद्धालुओं नें किया प्रसाद ग्रहण। नवग्रह मंदिर निर्माण पूर्ण! खीरी वीर में भंडारा आज समस्त जीव वैष्णव हैं :-- स्वामी अनतांचार्य अतीक अहमद के बेटे समेत दो की सड़क हादसे में मौत 20 वर्षीय छात्रा की मौत से ह्ड़कंप, पुलिस की जाँच लव एंगल 20 वर्षीय सोनम की मौत से ह्ड़कंप विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर र... जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन।

भाजपा सरकार के संरक्षण में शिक्षा माफिया/प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 11 अप्रैल।

भाजपा सरकार के संरक्षण में शिक्षा माफिया/प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जनों ने अम्बेडकर चौराहे से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।

इस अवसर जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार मे पोषित शिक्षा माफिया द्वारा रीएडमिशन के नाम पर प्रतिवर्ष मोटी रकम वसूली जाती है, और उनके द्वारा मनमानी फीस वृद्धि , महंगी कॉपी किताबें , महंगी ड्रेस-जूते, कमीशन के लिए चिन्हित दुकानों से जबरदस्ती अभिभावकों से खरीददारी करने को विवश किया जाता है l

श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 25 में गरीब परिवार के बच्चों को 25 प्रतिशत फ्री शिक्षा देने का प्रावधान है,लेकिन धरातल पर विभाग की लचर व्यवस्था के कारण अनुपालन नहीं हो रहा है l NCERT पाठ्यक्रम और यू पी बोर्ड एक कर दिया गया है तो किताबें NCERT की क्यों नहीं पढ़ाई जाती l

निवर्तमान नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर सभी को सामान शिक्षा की बात करती है वहीं दूसरी ओर निजी स्कूलों पर लगाम न लगाकर उद्योगपतियों को बढ़ावा देते हुए अभिभावकों का आर्थिक शोषण कराकर अपनी दोहरे चरित्र को उजागर कर रहे हैं।

सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो चुके है एवं विद्यालय को उन्होंने लूट का तंत्र बना दिया है, यदि हमारी मांगे पूरी न हुई तो आने वाले समय में सड़कों पर उतरकर बड़े आंदोलन करने को बाध्य होंगे l

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, विजय शंकर तिवारी, सोशल मीडिया को कॉर्डिनेटर अंजली उपाध्याय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विश्वनाथगंज प्रशान्त सिंह प्रिंशु, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रानीगंज मौलाना वाहिद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पट्टी सुनीता सिंह पटेल, रामशिरोमणि वर्मा, इंद्रानंद तिवारी, बी पी त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो.हुजैफ, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरोज कश्यप, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, यश द्विवेदी, सलमान खान, पृथ्वी राज गौतम, मो.साहिल,सुरेश मिश्रा, राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, भवानी शंकर दूबे, चंद्रनाथ शुक्ला, श्याम शंकर तिवारी, रहमान नेता, कृष्ण कांत शुक्ल, संत लाल गुप्ता, मो.वसीम, अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, राधेश्याम दुबे, रियाज सुलतान, चरण सिंह यादव, मोनू मिश्रा, रामकुमार पटेल, सुभाष तिवारी, विवेक पांडेय, अमर बहादुर यादव, प्रदीप यादव, अरबाज आलम, मो.इदरिशी, मो.दिलशाद, राम मूर्ति प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button