ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’
Global भारत न्यूज़धार्मिकप्रतापगढ़

कुंडा मे भागवत कथा का भव्य आयोजन, देवव्रत जी महराज सुनाएंगे कथा

  1. कुंडा मे भागवत कथा का भव्य आयोजन, देवव्रत जी महराज सुनाएंगे कथा

 

गर्मी पर भारी पड़ी आस्था कलश यात्रा में उमड़े लोग

 

प्रतापगढ़, कुंडा नगर पंचायत में 23 अप्रैल से श्रीमद भागवत महापुराण की कथा कस्बे के शिवपुरम में शुरु होगी। आज कथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी। भारी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने कलश यात्रा में हिस्सा लिए। जिसमे महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही।

कुंडा ही नही वरन देश भर में सुविख्यात आचार्य देवव्रत जी के मुखार विन्द से कुंडा में भागवत कथा की धारा बहेगी। मुख्य यजमान अखैवर पुर की रहने वाले श्रीभगवान शुक्ला जी है जो शिवपुरम के निवासी हो गये है, उनके घर पर कथा का आयोजन हो रहा है। आज चिलचिलाती धूप के बावजूद भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने कलश यात्रा निकाली। जो नगर के विभिन्न स्थानों से घूमती हुयी वापस कथा स्थल पर विराम ली।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button