ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध। दो महीने से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे NHM कर्मी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम ने बाढ़ से बचाव हेतु तैयारियों को लेकर दिये निर्देश

जनपद के आपदा प्रबन्धन से बाढ़ के प्रकरण की जानकारी निकालें-- डीएम।

डीएम ने बाढ़ से बचाव हेतु तैयारियों को लेकर दिये निर्देश

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में बाढ़ से बचाव हेतु कैम्प कार्यालय के सभागार में स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई और विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बाढ़ की परिभाषा विभागीय शासनादेश में क्या है इसकी जानकारी अवश्य रखें, बाढ़ प्रभावित ग्रामों का चिन्हांकन करें तथा बाढ़ से बचाव हेतु प्लान बनाये जाये। बाढ़ के सम्बन्ध में शासनादेश का संकलन किया जाये तथा बाराबंकी व रामपुर के आधार पर बाढ़ प्रबन्धन योजना जनपद में बनायी जाये। जनपद के आपदा प्रबन्धन से बाढ़ के प्रकरण की जानकारी निकालें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि विभागों में बाढ़ को लेकर क्या शासनादेश जारी है उसको संकलित करेंं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, सिंचाई खण्ड के अधिशासी अभियन्ता अरविन्द वर्मा, शारदा सहायक खण्ड-51 के सहायक अभियन्ता मनीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button