ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

छात्रों ने किया चक्का जाम दुकानदार ने किया था हमला नही हुयी कार्यवाई

हमलावर को बचाने में जुटी पुलिस के खिलाफ फूटा छात्रों का आक्रोश

छात्रों ने किया चक्का जाम दुकानदार ने किया था हमला नही हुयी कार्यवाई

हमलावर को बचाने में जुटी पुलिस के खिलाफ फूटा छात्रों का आक्रोश

प्रयागराज, केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के छात्र पर दुकानदार ने 12 मई को जानलेवा हमला किया था लेकिन मामले में कार्यवाई ने होने के कारण छात्रों ने आज सड़क जाम कर विरोध जताया। केपीयूसी छात्रावास के अंतःवासी पर छात्रावास के समीप स्थित एक दुकानदार ने छात्र के सिर पर जानलेवा हमला किया था, छात्रों द्वारा तहरीर देकर हमला करने वाले पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन

पुलिस द्वारा संबंधित घटना में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज न करने और मुकदमे में जान से मारने के प्रयास की धाराएं भी वर्णित नहीं थी। जिससे छात्रों में आक्रोश पनप उठा। छात्रों का कहना था कि पुलिस हमलावर का सहयोग कर उसे बचाने का प्रयास कर रही है, जिसके चलते सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

आज पांच दिन बीत गया लेकिन संबंधित प्रकरण में पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी, जिसके छात्र आक्रोशित हो गए और केपीयूसी छात्रावास के बाहर चक्काजाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना पर पंहुचे एएसपी अभिजीत कुमार ने छात्रों को इसपर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। छात्रों की यह स्पष्ट मांग है कि प्राथमिकी में जान से मारने के प्रयास की धारा को जोड़ा जाए साथ ही 24 घण्टे के भीतर प्रकरण में संलिप्त सभी पर कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल आज तो छात्र अधिकारिओं के समझाने पर मान गये है लेकिन कार्यवाई न हुयी तो छात्र कड़ा विरोध दर्ज करा सकते है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button