ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रयागराज

मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा निलम्बन की कार्रवाई के खिलाफ लेखपालों का धरना

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराज जिलाधिकारी ने दिया था निलंबन का आदेश

मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा निलम्बन की कार्रवाई के खिलाफ लेखपालों का धरना

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराज जिलाधिकारी ने दिया था निलंबन का आदेश

प्रयागराज/कोरांव, जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और आई जी आर एस की शिकायतों में गंभीरता न दिखाने वाले विभिन्न तहसीलों के 16 लेखपालों के निलंबन की कार्यवाई के खिलाफ कोरांव में आज लेखापाल संघ ने विरोध जताते हुए धरना दिया। जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने 16 लेखपालों को कार्य शिथिलता में निलंबित किया है। उधर लेखपाल संघ भी इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
अहिल्याबाई होलकर की जयंती में शामिल होने आए सांसद उज्ज्वल रमण सिंह से भी स्थानीय लोगो ने शिकायत दर्ज कराया था की स्थानीय लेखपालों के रवैए से लोगो को सफर करना पड़ रहा है।
आई जी आर एस में कार्य लापरवाही के चलते उच्च अधिकारियों की फजीहत हो रही थी। यही नहीं आरोप तो यह भी लगते रहे है की स्थानीय होने के नाते लेखपाल अपनो को नियम विरुद्ध फायदा भी पंहुचा रहे है। दर्जनों की संख्या में इसे मामले प्रकाश में आए है उनकी शिकायत भी हुई है लेकिन एडीएम स्तर से लापरवाही लोगो के लिए दुख का कारण बन जाती है।
अधिवक्ता एवं पत्रकार बब्बन बागी से इस विधय पर वार्ता हुई तो उनका आरोप है की इसी तहसील के रहने वाले कई लेखपाल अपने आसपास सिंडीकेट बनाकर काम कर रहे है और लगातार गलत तरीके से सरकारी भूखंडों, तालाबों आदि में फर्जी रिपोर्ट के आधार पर कब्जे किए जा रहे है। अगर किसी वादकारी ने इनसे ज्यादा कानून बताया तो उसके साथ लेखपालों द्वारा मारपीट झगड़ा जैसी हरकते भी की जाती है। इन्ही सब के चलते कोरांव के दो लेखपालों का भी निलंबन हुआ तो लेखपाल संघ विरोध प्रदर्शन कर रहा है तो क्या अब जिलाधिकारी के निर्णय के खिलाफ जा रहे है कोरांव के लेखपाल।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button