ब्रेकिंग
चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में हाईवे पर अजगर, लोगों में मची अफरा-तफरी

नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला फ्लाईओवर पर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अचानक एक विशाल अजगर निकल आया

प्रतापगढ़ में हाईवे पर अजगर, लोगों में मची अफरा-तफरी

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला फ्लाईओवर पर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अचानक एक विशाल अजगर निकल आया। हाईवे के बीचो-बीच अजगर को देख वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत फैल गई। अचानक हुए इस नजारे से कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए।

मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और लाठी-डंडों की मदद से अजगर को सावधानीपूर्वक सड़क से हटाया। इसके बाद उसे जंगल के किनारे छोड़ दिया गया, जिससे सड़क पर यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

मौके का वीडियो विशाल अजगर निकला

घटना का वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोगों की भीड़ हाईवे पर जमा है और सभी अजगर को देखते हुए सतर्कता बरत रहे हैं। इस अनोखी घटना ने लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार उन्होंने इतनी नजदीक से इतना बड़ा अजगर देखा। वहीं, प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button