ब्रेकिंग
शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि...
उत्तरप्रदेशसुलतानपुर

लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य” — डॉ. गार्गी तिवारी

डा० गार्गी तिवारी के सौजन्य से लगाए गए सेवा योजन, उद्योग, कौशल विकास और कृषि विभाग के स्टॉल्स पर उमड़े युवा; जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को मिले नियुक्ति पत्र।

लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य” — डॉ. गार्गी तिवारी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लम्भुआ सुल्तानपुर, 2 नवम्बर।

डा० गार्गी तिवारी के सौजन्य से लगाए गए सेवा योजन, उद्योग, कौशल विकास और कृषि विभाग के स्टॉल्स पर उमड़े युवा; जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को मिले नियुक्ति पत्र।

लंभुआ में ‘विशाल युवा रोज़गार एवं स्वावलंबन महासंगम’ का भव्य आयोजन: 100 से अधिक युवाओं को मिला मौके पर प्लेसमेंट स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गार्गी के नेतृत्व में मेला वाली बाग में उमड़ा युवा जनसैलाब

स्वाभिमान मंच के तत्वाधान में आयोजित ‘विशाल युवा रोज़गार एवं स्वावलंबन महासंगम’ ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ।

मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रबुद्ध समाजसेविका डॉ. गार्गी के संयोजन में आयोजित इस महासम्मेलन में लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से हज़ारों की संख्या में युवाओं, मेधावी छात्र-छात्राओं और मातृशक्ति ने भाग लिया।

इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रतिभाशाली बेटियों को मंच से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सहजानंद राय जी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े युवाओं को रोज़गार के अवसरों से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। डॉ. गार्गी का यह प्रयास लंभुआ के सामाजिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय श्री सहजानंद राय रहे मुख्य अतिथि। भाजपा नेता श्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष स्वाभिमान मंच श्री आशुतोष शुक्ला, अंकुर जी प्रदेश संयोजक स्वाभिमान मंच, श्री हिमांशू शुक्ला जी, अमित मिश्रा, जगदंबा दूबे जी आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध मनीषी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्वाभिमान मंच के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button