ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराजराजनीति

समाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव मनोनीत

भास्कर भूषण मिश्रा प्रसून को सपा सुप्रीमो ने सौंपी शिक्षक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी, इसी पद पर पहले आम आदमी पार्टी में थे पदाधिकारी 

समाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव मनोनीत 

 

भास्कर भूषण मिश्रा प्रसून को सपा सुप्रीमो ने सौंपी शिक्षक प्रकोष्ठ की अहम जिम्मेदारी, इसी पद पर पहले आम आदमी पार्टी में थे पदाधिकारी 

 

प्रयागराज, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा.एस पी सिंह पटेल ने शिक्षक प्रकोष्ठ में आम आदमी पार्टी छोड़कर आए शिक्षक को प्रदेश सचिव नामित किया गया है। प्रदेश सचिव मनोनयन के बाद लखनऊ में इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार शिक्षा, शिक्षक और छात्र सभी की जिंदगी से खेल कर रही है। अभी प्राइमरी शिक्षा संस्थाएं बंद की जा रही हैं आगे इंटर डिग्री कॉलेज भी बंद करने की साजिश है। भाजपा चाहती है गरीब का बच्चा पढ़ने लिखने से वंचित हो। आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकार मय है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा आयोजित शिक्षक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा प्रो. बी. पाण्डेय ने की तथा संचालन कमलेश यादव प्रदेश महासचिव ने किया। उन्होंने शिक्षकों को इस अवसर पर बधाई देते हुए भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक व्यक्तित्व का निर्माण करता है। डॉ. राधाकृष्णन विख्यात दार्शनिक और शिक्षाविद भी थे। उनकी जयंती पर हम शिक्षक दिवस मानते है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग मिलकर वोट की हेराफेरी करती है। इसलिए शिक्षक सभा को मतदाता सूची में नाम कटने और जोड़ने की व्यवस्था के बारे में सजग रहना होगा। बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती में शिक्षक सभा को अपना योगदान देने के लिए तैयार रहना होगा ताकि 2027 के चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो पाये।

मनोनीत प्रदेश सचिव भास्कर भूषण प्रयागराज जनपद में सहायक अध्यापक है। आम आदमी पार्टी में इनके समर्थक शिक्षकों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता लिए।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button