ब्रेकिंग
सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद अजगरा महोत्सव तैयारी पर सीडीओ नें कहा शतप्रतिशत दायित्व निर्वाहन चाहिए प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर? शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता: डॉ. निशाकांत ओझा अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
उत्तरप्रदेशमिर्ज़ापुर

के बी पीजी कॉलेज मिर्जापुर के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गौरीशंकर द्विवेदी को कालेज में प्राचार्य नियुक्त किया गया।

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयनित प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह के बिनानी पीजी कॉलेज मिर्ज़ापुर में स्थानांतरण के बाद कॉलेज में प्राचार्य का पद रिक्त हो गया था।

के बी पीजी कॉलेज मिर्जापुर के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गौरीशंकर द्विवेदी को कालेज में प्राचार्य नियुक्त किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
मिर्ज़ापुर, 11 सितम्बर।

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयनित प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह के बिनानी पीजी कॉलेज मिर्ज़ापुर में स्थानांतरण के बाद कॉलेज में प्राचार्य का पद रिक्त हो गया था।

कॉलेज के वरिष्ठता सूची में प्रथम स्थान पर रहे पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर भवभूति मिश्रा द्वारा अस्वीकृति पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात, जिले के मुख्य विकास अधिकारी एवं कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक श्री विशाल कुमार ने प्रोफेसर गौरीशंकर द्विवेदी को प्रभारी प्राचार्य के रूप में नियुक्त किया।

उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ गौरीशंकर द्विवेदी इसी महाविद्यालय में विद्यार्थी भी रहे। बाद में तदर्थ प्राध्यापक, और फिर विनियमितिकरण आदेश के बाद नियमित/स्थाई प्राध्यापक, फिर एसोशिएट प्रोफेसर, तदोपरांत विभागाध्यक्ष बने, और अब उसी महाविद्यालय में प्राचार्य नियुक्त किए गये हैं।

डा० द्विवेदी महाविद्यालय में विभिन्न प्राशासनिक दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं, जैसे प्रवेश समिति, प्राक्टोरियल बोर्ड, छात्रसंघ चुनाव अधिकारी और निर्माण समिति आदि।

उल्लेखनीय है कि इसी गौरवशाली महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शिक्षण कार्य कर चुके हैं।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button