ब्रेकिंग
डीएम ने सराय मतुई नमक शायर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया प्रेरित संविधान गौरव दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों प... संविधान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत मौलिक अधिकार और मूल कर्तव्यों पर क्विज प्रतियोगिता का किया गया आय... मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय में की ताला बंदी ठप रहा न्यायिक कार्य भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की समीक्षा बैठक चित्रकूट मे सम्पन्न। सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ संविधान दिवस पर कांग्रेस की 'संविधान रक्षा यात्रा', वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद जगत जननी मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे- आशुतोष त्रिपाठी। न्यायालय स्थानांतरण,पांच थानों को आउटलाइन कोर्ट से जोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी किय... विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस
उत्तरप्रदेशलखनऊ

ग्रामीण नेतृत्व विकास हेतु प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न।

तीसरी सरकार अभियान के संस्थापक श्री चन्द्रशेखर प्राण ने बताया कि 16 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच प्रदेश के 20 जिलों में 2000 चिन्हित व्यक्तियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ग्रामीण नेतृत्व विकास हेतु प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 14 सितम्बर।

तीसरी सरकार अभियान के संस्थापक श्री चन्द्रशेखर प्राण ने बताया कि 16 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच प्रदेश के 20 जिलों में 2000 चिन्हित व्यक्तियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि “तीसरी सरकार अभियान” के अंतर्गत “पंचपरमेश्वर विद्यापीठ” के तत्वावधान में “मिशन समृद्धि” एवं “इंडिया पंचायत फाउंडेशन” के सहयोग से उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों में “ग्रामीण नेतृत्व विकास कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है।

इसके लिए प्रत्येक चयनित जिलों में स्थानीय स्तर पर किसी एक सामाजिक संस्था को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस संस्था द्वारा स्थानीय जनसहयोग से इसका आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसके प्रथम फेज में 20 जिलों के 2000 (प्रत्येक जिले में 100 की संख्या में ) सुयोग्य एवं ऊर्जावान व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है।

प्रथम फेज के अनुभव के आधार पर संशोधन व सुधार के साथ आगे की कार्ययोजना तथा लक्ष्य का निर्धारण किया जायेगा।

ग्रामीण नेतृत्व विकास के इस विशेष प्रशिक्षण हेतु अनुभवी प्रशिक्षकों के एक दल का प्रशिक्षण प्रयागराज में 06 – 07 सितम्बर 25 को सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।जिसमें 15 प्रशिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु उत्तर प्रदेश को तीन क्षेत्रों (पश्चिमी क्षेत्र, मध्य क्षेत्र तथा पूर्वी क्षेत्र) में बांटा गया है । प्रत्येक क्षेत्र से 05 – 05 प्रशिक्षकों को चिन्हित करके प्रशिक्षित किया गया है।

प्रशिक्षण हेतु चयनित 20 जिलों में 16 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित किया जाना तय हुआ है।

इस अवधि के दौरान प्रत्येक जिले में 100 – 100 चिन्हित व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने के लिए 03 – 03 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button