ब्रेकिंग
यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.आर.के.मिश्रा

राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़। नगर स्थित राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने नवाचारपूर्ण मॉडलों और वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.आर.के.मिश्रा रहे, जिन्होंने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छात्रों से विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नवीन प्रयोगों को अपनाने का आग्रह किया।

विद्यालय के प्रबंधक राजेश पांडेय ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए छात्रों को विज्ञान विषय से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। इन्होंने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने हेतु प्रेरित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन में प्रधानाध्यापिका माधुरी पांडे , एवं शिक्षिकाए गीता सिंह, विनती , मनिषा, आकांक्षा सरिता, स्वाति, अनन्या, शुभिका, सौम्या एवं सृष्टि का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने छात्रों को मॉडल तैयार करने में मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button