ब्रेकिंग
देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी। यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जनपद में धान की फसल का उत्पादन जानने को लेकर डीएम ने धान के खेत में करायी क्राप कटिंग

किसान भाई खेतों में पराली न जलाएं- डीएम

जनपद में धान की फसल का उत्पादन जानने को लेकर डीएम ने धान के खेत में करायी क्राप कटिंग

किसान भाई खेतों में पराली न जलाएं- डीएम ।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

#प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खजोहरी में धान की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को जानने को लेकर क्रॉप कटिंग करायी। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व व कृषि विभाग की टीम के साथ किसान छेदीलाल के खेत पर पहुॅचकर स्वयं धान की कटाई भी की। रैंडम नंबर के आधार पर 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज ( जिसका क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर है) की फसल कटाई प्रयोग सफलतापूर्वक जिलाधिकारी के समक्ष संपन्न की गई, इस प्रयोग में 17.380 किलोग्राम उपज प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर 40 कुंतल प्रति हेक्टेयर औसत उपज अनुमानित की गई।

वीडियो — जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी , एसडीएम नैन्सी सिंह 

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी धान की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचें ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होने कहा कि किसान भाई पराली न जलाएं और अपने नजदीक की गौशाला पर पराली को ले जाये और वहां से गोबर की खाद लाकर अपने खेतों में डाले जिससे खेतों की उर्वरक क्षमता भी बढ़े और उत्पादन में गुणात्मक सुधार हो सके। क्रॉप कटिंग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी मयंक बाजपेई, कानूनगो सुरेश चंद्र, लेखपाल सुधीर पाण्डेय एवं बीमा कंपनी से जिला प्रबंधक अभिज्ञान सिंह, योगेश वर्मा एवं गांव के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button