ब्रेकिंग
कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रयागराज से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर; MP के 11 समेत 13 घायल, 3 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के रीवा (मऊगंज) के खटकरी गांव के रहने वाले हैं श्रद्धालु

प्रयागराज से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर; MP के 11 समेत 13 घायल, 3 की हालत गंभी

​प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज माघ मेले में गंगा स्नान करने के बाद अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर ही पलट गई। हादसे में मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्यों सहित कुल 13 लोग घायल हुए हैं।

​काजी का पुरवा के पास मची चीख-पुकार

​यह हादसा देहात कोतवाली इलाके के काजी का पुरवा के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद ट्रक की चपेट में एक बाइक भी आ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

​घायलों में मासूम बच्चे और महिलाएं शामिल
​घायलों में से तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है। घायल होने वाले सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा (मऊगंज) के खटकरी गांव के रहने वाले हैं।

​घायलों की सूची:

​कंचन गुप्ता (39), पत्नी श्रीराम गुप्ता
​गोल्डी गुप्ता (15), पुत्री श्रीराम गुप्ता
​श्रेयांशी गुप्ता (13), पुत्री श्रीराम गुप्ता
​शुभ गुप्ता (12), पुत्र श्रीराम गुप्ता
​श्रेया गुप्ता (12), पुत्री अमृतलाल गुप्ता
​अमृतलाल गुप्ता (42), पुत्र प्रेमलाल गुप्ता
​श्री राम गुप्ता (42), पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता
​सविता गुप्ता (38), पत्नी अमृत लाल गुप्ता
​पुष्पेंद्र गुप्ता (7), पुत्र अमृत लाल गुप्ता
​श्रेयांश गुप्ता (10), पुत्र अमृत लाल
​हादसे की चपेट में आई बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

​पुलिस की कार्रवाई

​देहात कोतवाली पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर यातायात बहाल कराया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घायलों के मोबाइल नंबर (9630363026 और 9200176621) के माध्यम से उनके गृह जनपद में जानकारी दी गई है।

Accident pratapgarh

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button