ब्रेकिंग
आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भाजपा के युवा नेता दिलीप मिश्रा ने कांग्रेस ज्वाइन किया।

दिलीप मिश्रा रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के सांगीपुर विकासखंड के सुजाखर सेक्टर भाजपा के पूर्व शक्ति केन्द्र संयोजक, पूर्व मण्डल कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा रहे हैं।

भाजपा के युवा नेता दिलीप मिश्रा ने कांग्रेस ज्वाइन किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 23 जनवरी।

दिलीप मिश्रा रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के सांगीपुर विकासखंड के सुजाखर सेक्टर भाजपा के पूर्व शक्ति केन्द्र संयोजक, पूर्व मण्डल कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा रहे हैं।

दिलीप मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा ने अपने तमाम साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

निवर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने साथियों के साथ माला पहनाकर, कांग्रेस की पट्टी व सदस्यता रसीद काटकर सदस्यता ग्रहण कराई।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के उपरान्त दिलीप मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी व कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की l

उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता माननीय श्री प्रमोद तिवारी जी व रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक आराधना मिश्रा मोना के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण की है l

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि संगठन में निष्ठावान व कांग्रेस मानसिकता के लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। सभी जॉइन करने वाले लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा की आज पूरा देश राहुल गांधी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष इरफान अली, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नफीस खान, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, राधे श्याम दूबे, शहजाद अहमद, अश्वनी उपाध्याय, नूर आलम आदि उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button