विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध विद्वान पूर्व प्राचार्य डॉक्टर डीपी ओझा ने किया और संचालन कवि सुनील प्रभाकर ने किया। जबकि हेमंत नन्दन ओझा ने स्वागत भाषण दिया।

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 1 मई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध विद्वान पूर्व प्राचार्य डॉक्टर डीपी ओझा ने किया और संचालन कवि सुनील प्रभाकर ने किया। जबकि हेमंत नन्दन ओझा ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा देश के प्रथम मजदूर संगठन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी शहीद लाला लाजपत राय एवं स्वर्गीय डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता एवं श्रम मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण, और दीप प्रज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर मजदूर चेतना के प्रतीक जन कवि स्वर्गीय रघुवीर सिंह पवन की रचनाओं का संग्रह लाल सितारा का लोकार्पण किया गया।
उल्लेखनीय है की लाल सितारा का प्रकाशन इंक पब्लिकेशन प्रयागराज ने किया है और इसकी मार्केटिंग और वितरण अनुज प्रशासन से किया गया।
पुस्तक के संपादक मंडल में राजमुर्ती सिंह सौरभ सुनील प्रभाकर व डॉक्टर नागेंद्र अनुज है। कविताओं का संग्रह हेमंत नंदन ओझा श्रमिक नेता द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के महामंत्री एन पी मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा ने कार्यक्रम एवं पुस्तक की भूमिका रखते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय प्रगतिशील जनवादी शायर जमुना प्रसाद उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि शोभनाथ अनाड़ी फैजाबादी तथा डॉक्टर शक्ति कुमार पाण्डेय रहे।
इस अवसर पर जनकवि रघुवीर सिंह पवन के काव्य संग्रह ‘लाल सितारा’ का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपना संबोधन देने वालों ने मजदूरों की दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए शोषण विहीन समाज के निर्माण पर बल दिया।
वक्ताओं में मुख्य रूप से रामबरन सिंह, वीपी त्रिपाठी, डीपी सिंह, राजमणि पांडे, सलीमुद्दीन, लाल बहादुर तिवारी जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल, आदि अपने वक्तव्य दिए।
इस अवसर पर साहित्यकारों में मुख्य रूप से आचार्य अनीश देहाती, निर्झर प्रतापगढ़ी, राजेंद्र राज, डॉ दयाराम मौर्य रत्न ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत किया।
साहित्यकारों में इस अवसर पर प्रमुख रूप से आफताब जौनपुरी, मुर्तजा आजाद, डॉ राजेंद्र यादव, वैध बरसाती आदि उपस्थित सभी साहित्यकारों का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों कर्मचारी संगठन के नेतागण आदि उपस्थित थे।
अपने अध्यक्ष के रूप में वक्तव्य में डॉ डीपी ओझा ने कहा कि रघुवीर सिंह पवन का व्यक्तित्व और उनकी रचनाएं प्रसिद्ध कवि धूमिल, अज्ञेय, निराला जैसे महान कवियों के स्तर की है। उन्होंने पवन जी की रचनाओं से कुछ पंक्तियों को उद्धृत किया ।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एस के पांडे ने कहा कि प्रगतिशील आंदोलन को जो प्रेरणा देता है, संचालित करता है और उसे सार्थक दिशा देता है वही प्रगतिशील साहित्य है।
लाल सितारा रघुवीर सिंह पवन की कृतियों का संग्रह प्रगतिशील साहित्य में श्री वृद्धि करेगा। सोभनाथ अनाड़ी प्रसिद्ध गीतकार एवं साहित्यकार ने इस अवसर तपता सूरज लम्बा रास्ता छोटे-छोटे लोग गीत सुना कर 1 मई 1886 से अब तक श्रमिक आंदोलन मैं अपनी शहादत देने वाले और योगदान देने वालों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और रघुवीर सिंह पवन की स्मृतियो को लाल सलाम करते हुए अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध प्राप्त साहित्यकार कवि मुख्य अतिथि जमुना प्रसाद उपाध्याय ने इस अवसर पर लाल सितारा के प्रकाशन के लिए जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा, अनुज प्रकाशन के नागेंद्र अनुज तथा साहित्यकार राजमुर्ती सिंह सौरभ और सुनील प्रभाकर के प्रति आभार व्यक्त किया।

