ब्रेकिंग
नवग्रह मंदिर निर्माण पूर्ण! खीरी वीर में भंडारा आज समस्त जीव वैष्णव हैं :-- स्वामी अनतांचार्य अतीक अहमद के बेटे समेत दो की सड़क हादसे में मौत 20 वर्षीय छात्रा की मौत से ह्ड़कंप, पुलिस की जाँच लव एंगल 20 वर्षीय सोनम की मौत से ह्ड़कंप विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर र... जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट।

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होने जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के बीच हुयी भेंट।

प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लालगंज प्रतापगढ़, 3 मई।

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होने जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के बीच हुयी भेंट।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से शनिवार की देर शाम शिष्टाचार भेंट हुई वार्ता में आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकजुटता पर जोर दिया गया।

अपनी छोटी बेटी प्रो. डॉ. विजयश्री सोना के साथ राजभवन पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के बीच करीब पैंतालीस मिनट की गर्मजोशी के साथ हुई लम्बी भेंट वार्ता में अहम राष्ट्रीय मसलों पर द्विपक्षीय चर्चा भी हुयी।

भेंट वार्ता के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अदम्य साहस तथा पराक्रम व शौर्य के साथ साथ जम्मू कश्मीर के लोगों की राष्ट्रीयता परक एक जुटता को भी जमकर सराहा।

वहीं लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने सांसद प्रमोद तिवारी के साथ अपने पुराने बेहतर संबंधों की याद को साझा करते हुये उनके संसदीय एवं विधायी ज्ञान की प्रशंसा भी की।

वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने पहलगाम की बैसरन घाटी पहुंचकर पिछले साल अप्रैल में आतंकवादियों के हमले में निर्दोष शहीद भारतीयों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

श्रीनगर में सांसद प्रमोद तिवारी रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में भी शामिल हुये।

बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाये जाने को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी समिति को सौंपे।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button