ब्रेकिंग
जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध। दो महीने से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे NHM कर्मी महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार ले आये श्वेतपत्र- प्रमोद तिवारी
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरीर

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद, आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरीर

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद, आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा विधायक एवं जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर जन सत्ता दल लोकतांत्रिक की सोशल मीडिया टीम आईटी सेल से जुड़े सदस्य ने कोतवाली कुंडा में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कुंडा कस्बा के अत्तानगर निवासी गौरव त्रिपाठी, पुत्र सुरेश चंद्र त्रिपाठी, जो तहसील विकास भवन (पंचवटी) के विधिक सलाहकार एवं जन सत्ता दल लोकतांत्रिक की सोशल मीडिया टीम आईटी सेल के सदस्य हैं, उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुंडा मनोज पांडेय को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 22 मई 2026 को फेसबुक देखने के दौरान उन्हें एक पोस्ट दिखाई दी, जिसमें राजा भैया की फोटो लगाकर उनके एवं उनके परिवार के खिलाफ कथित रूप से बेहद अभद्र, अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उक्त पोस्ट बिरजू पासी, निवासी वार्ड नंबर-54 करछना, द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की पोस्ट न केवल एक जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने का प्रयास है, बल्कि इससे समर्थकों की भावनाएं भी आहत हुई हैं और समाज में गलत संदेश प्रसारित हो रहा है।
गौरव त्रिपाठी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी भी व्यक्ति की छवि खराब करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
फिलहाल कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button