ब्रेकिंग
हम कितना आजाद हुए स्वाधीनता दिवस पर विशेष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम वतन के नाम" का आयोजन, एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं क्र... पर्शल डिलीवरी के नाम पर साइबरठगी का अंतराज्यीय गिरोह! गिरफ्तार रात 12 बजे ही प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में फहरा दिया था तिरंगा 🇮🇳 बिना पंजीयन स्कूल वाहनों पर चलेगा फेज 2 का चाबुक डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की बैठक सम्पन्न, जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अमर शहीद के बलिदान दिवस पर राष्ट्र चिंतन गोष्ठी का हुआ आयोजन पूर्व विधायक की अध्यक्षता में रानीगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश 

भारी मात्रा में अवैध पिस्टल, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश 

भारी मात्रा में अवैध पिस्टल, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद 

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस को मिली है एक बड़ी कामयाबी! खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद ब्रेजा कार से भारी मात्रा में अवैध पिस्टल, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय तस्कर और उसके स्थानीय साथी को दबोचा है।

पूरा मामला। प्रतापगढ़ में अवैध हथियारों के सौदागरों पर पुलिस का कहर बनकर टूटा है। मान्धाता पुलिस और स्पेशल टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर हँसी जयचन्द तिराहे के पास से हथियारों की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने जब संदिग्ध सफेद ब्रेजा कार को रोककर तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद शहबाज और अनिल मिश्रा के रूप में हुई है। शहबाज एक शातिर अपराधी है जिस पर प्रयागराज और प्रतापगढ़ में रंगदारी, हत्या के प्रयास और लूट जैसे 8 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अनिल मिश्रा का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनके पास से पुलिस ने: 01 विदेशी पिस्टल (32 बोर) और 02 मैगजीन

01 नाजायज रिवॉल्वर (32 बोर) 04 अवैध तमंचे (315 बोर) और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पूछताछ में तस्करों ने कुबूल किया कि वे इन असलहों को 8 से 10 हजार रुपये में बेचकर अपना नेटवर्क चला रहे थे। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई ने जिले में असलहा तस्करी की कमर तोड़ दी है। फिलहाल पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है कि आखिर ये खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

बाइट—-दीपक भूकर( एसपी प्रतापगढ़)

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button