भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों को सुना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके हित की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लखनऊ, 24 जुलाई।
उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों को सुना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके हित की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि हम छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और यह चाहते हैं कि हमारी परीक्षा प्रणाली से जुड़ी हर वास्तविक और न्यायसंगत चिंता संसद में उठे तथा उसका प्रभावी समाधान निकले।
उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी पारदर्शी, प्रौद्योगिकी-संचालित और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था के निर्माण के लिए व्यापक एवं मूलभूत सुधारों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने विपक्ष को सलाह दिया कि वह संसद की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलने दे, ताकि इन आवश्यक सुधारों को आगे बढ़ाया जा सके और छात्रों के हित में ठोस एवं प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।