ब्रेकिंग
माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश

धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता-- डीएम।

माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आगामी नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने माँ चन्द्रिका देवी धाम का निरीक्षण कर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान को समयबद्ध ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि धाम की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंदिर के मुख्य द्वार पर हरिमंगल सिंह एडवोकेट द्वारा लगाई गई दानपेटी के संबंध में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा मंदिर की कोई कमेटी गठित नहीं की गई है तथा दानपेटी में प्राप्त धनराशि का किस कार्य में उपयोग किया जाता है, इसकी भी जानकारी नहीं है। ये कुछ लोग दबंगई के बल पर मन्दिर में इस प्रकार की गतिविधि करते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया गया कि मन्दिर परिसर में किये जा कार्यों का क्या आधार है इस सम्बन्ध में सम्बन्धित को नोटिस निर्गत कर दस्तावेज प्राप्त करे तथा उन्हे अगले दिन प्रस्तुत करें।

मंदिर परिसर में क्षतिग्रस्त टीनशेड को देखते हुए डीएम ने ग्राम प्रधान को टीनशेड एवं स्टील नेट लगाए जाने की अनुमानित लागत का स्टीमेट तैयार कर 10 अक्टूबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। परिसर में खराब हाईमास्ट लाइट की मरम्मत के लिए भी खर्च का स्टीमेट तैयार कर निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत तार पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन्हें चार दिवस के भीतर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं सांसद निधि से स्थापित वाटर कूलर बंद मिलने पर ग्राम प्रधान ने बताया कि स्टेप्लाइजर खराब होने के कारण वाटर कूलर संचालित नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी ने पीडीडीआरडीए को आवश्यक कार्रवाई कर वाटर कूलर संचालित कराने तथा कृत कार्रवाई की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मंदिर परिसर में शौचालय की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान एवं खण्ड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए गए सगरा (तालाब) का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि यहां दशहरा पर्व पर रावण दहन एवं दशहरा मेले का आयोजन होता है। निरीक्षण में तालाब की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त मिली। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि तालाब की बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य को क्षेत्र पंचायत योजना में सम्मिलित कर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। साथ ही स्नान सगरा (सगरा) के रंग-रोगन आदि कार्य मनरेगा योजना के अन्तर्गत दशहरा से पूर्व कराने तथा मंदिर परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा। जिलाधिकारी द्वारा चार दिवस के उपरान्त पुनः चन्द्रिका देवी धाम का निरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button