ब्रेकिंग
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्...
उत्तरप्रदेशप्रयागराजलखनऊ

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

23 विकास खण्डों में वीबी जी राम जी योजना के लगभग ₹323.9775 लाख लागत के 60 विकास कार्यों का किया शिलान्यास

23 विकास खण्डों में वीबी जी राम जी योजना के लगभग ₹323.9775 लाख लागत के 60 विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Gaurav Tiwari Global Bharat news

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज में आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कर उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व के लिए शुभकामनाएँ दीं। वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत जनपद के *23 विकास खण्डों में लगभग ₹323.9775 लाख* की लागत से प्रस्तावित 60 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

समूहों की दीदियों कुसुम मौर्य एवं रामूशीला को *रिवॉल्विंग फंड के रूप में ₹2 करोड़ 24 लाख 70 हजार तथा सामुदायिक निवेश निधि के रूप में ₹8 करोड़ 73 लाख की वित्तीय सहायता* प्रदान की। *स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित करते हुए सुनीता, सरिता, रीमा, प्रियंका वर्मा एवं उर्मिला देवी को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। स्‍वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मौर्य ने *प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों* श्रीमती राशी, अनिता, रीना एवं रीता सहित श्रीमती नीलम, रूबी यादव, लालचन्द्र भारतीय, निर्मला देवी, सोना देवी, अनीता देवी सहित लगभग 18 अन्य लाभार्थियों को भी आवास की चाबियाँ वितरित की गईं। साथ ही *निराश्रित महिला को मुख्‍यमंत्री आवास योजना* से श्रीमती अनीता देवी, मीना, सुशीला भारतीय, तारा एवं कुवारी देवी को भी चाबी वितरित की गयीा निराश्रित विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत श्रीमती अचला देवी, अनीता, सोनी पुष्पाकर, सोनी धुरिया एवं सुमित्रा देवी को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान,विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद के सदस्य सुरेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की दीदियाँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास तथा गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्रत्येक योजना का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। आज प्रदेश की लाखों महिलाएँ स्वरोजगार, लघु उद्योग, कृषि आधारित गतिविधियों तथा विभिन्न उद्यमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास प्रक्रिया की सहभागी बनाना है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम बन चुके हैं और आज महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है, जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुँचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन और जनसेवा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा आंगनबाड़ी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित योजनाएँ महिलाओं एवं बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button