समस्त जीव वैष्णव हैं :– स्वामी अनतांचार्य
रामानुज आश्रम सर्वोदय संस्था द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा जगन्नाथ पुरी में सकुशल संपन्न होने पर वैष्णव भक्तों द्वारा शालिग्राम भगवान का दूध दही घी शक्कर मधु एवं गंगाजल से अभिषेक किया गया।

समस्त जीव वैष्णव हैं :– स्वामी अनतांचार्य
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 6 अ
गस्त।
रामानुज आश्रम सर्वोदय संस्था द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा जगन्नाथ पुरी में सकुशल संपन्न होने पर वैष्णव भक्तों द्वारा शालिग्राम भगवान का दूध दही घी शक्कर मधु एवं गंगाजल से अभिषेक किया गया।
पूजन अर्चन करने के पश्चात तुलसी पत्रों से श्रीमन्नारायण स्त्रोत शत नामावली एवं श्री आंध्रपूर्ण स्वामी द्वारा विरचित श्री रामानुज स्तोत्र शतनामावली मंत्रों के द्वारा अर्चना की गई।
कार्यक्रम में परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री अनंताचार्य पीठाधीश्वर उत्तर तोताद्रि मठ अयोध्या धाम एवं परम पूज्य जगद्गुरु स्वामी देवनारायणाचार्य जी बड़गादी पीठाधीश्वर श्री सीताराम मंदिर मुंबई से पधारे।
धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे एवं नारायणी रामानुजदासी ने परम पूज्य आचार्य जी का पाद्द प्रक्षालन करके पूजन अर्चन कर अंगवस्त्रम प्रदान करते हुए आपका बहुमान किया।
स्वामी जी ने कहा कि वैष्णव से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। समस्त जीव वैष्णव हैं क्योंकि वह भगवान श्रीमन्नारायण के अंश है, किंतु जब वह आचार्यों के द्वारा शंख चक्र उर्ध्व पुंड॒ तिलक और भगवान के मंत्र को प्राप्त कर भगवान की शरणागति को प्राप्त करता है तब वह श्री वैष्णव हो जाता है। भगवान श्री जगन्नाथ जी दीनों के दीनानाथ हैं।
रामानुज आश्रम में सनातन धर्म के अनेक संतों का पदार्पण हो चुका है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं श्री वेंकटेश भगवान से मेरी प्रार्थना है कि इसी तरह से अनिरुद्ध रामानुज दास और नारायणी रामानुज दासी के अंदर दासत्व भाव बना रहे और श्री वैष्णव तथा संतों की सेवा करते रहें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश रामानुज दास घुम्मन पंडित दिलीप ओझा त्रंबकेश्वर रामानुज दास राजेश शुक्ला डॉक्टर विवेक पांडे इं अभय मिश्रा अतुल तिवारी धर्मराज पांडे शुक्ला डॉ रमेश पांडे आशा शुक्ला मधु पांडे पूनम मिश्रा इं अनामिका पांडे डॉ अवंतिका पांडे डा अंकिता पांडे शिवम मिश्रा विश्वम पांडे इं पूजा पांडे धर्मिष्ठा पांडे वैदेही शुक्ला आरविका पांडे उर्फ छोटे लाल सरकार उपस्थित रहे




