ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़,रानीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘कर्मभूमि काशी से जन्मभूमि वडनगर तक’ निकाली गई संकल्प बाइक यात्रा का आज रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में शिवगढ़ बॉर्डर पर पहुंचने पर रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

शिवगढ़ बॉर्डर से बभनमई स्थित प्रेम साधना पैलेस तक यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल बाइक सवारों का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प तथा देश के विकास में उनके योगदान के विषय में जन-जन से संवाद करते हुए जानकारी साझा की गई। बभनमई स्थित प्रेम साधना पैलेस में यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं एवं बाइक सवारों के लिए अल्प विश्राम, भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की गई। इसके उपरांत यहां चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया,अवसर पर अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण की प्रेरणादायी यात्रा है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि ‘कर्मभूमि काशी से जन्मभूमि वडनगर तक’ की यह संकल्प बाइक यात्रा प्रधानमंत्री जी के प्रति जन-जन के स्नेह, सम्मान और सेवा के संकल्प को प्रदर्शित करती है,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button