ब्रेकिंग
आधुनिकता में नागपंचमी कि फीकी रौनक़ हार के बाद फरार होने के बजाय समर्पण अलग किरदार संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित। तिरंगे के हर्षोल्लास पश्चात अब भोलनाथ पर हरहरगंगे संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग। स्वतंत्रता दिवस पर फीनिक्स पलासियो में आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर पाइप बैंड की शानदार प्रस्तुति। हम कितना आजाद हुए स्वाधीनता दिवस पर विशेष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम वतन के नाम" का आयोजन, एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं क्र... पर्शल डिलीवरी के नाम पर साइबरठगी का अंतराज्यीय गिरोह! गिरफ्तार रात 12 बजे ही प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में फहरा दिया था तिरंगा 🇮🇳
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

हार के बाद फरार होने के बजाय समर्पण अलग किरदार

पार्टी बदली लेकिन जनश्रद्धा वही, मुफ्त करवाया विंध्यवासिनी के दर्शन

हार के बाद फरार होने के बजाय समर्पण अलग किरदार

पार्टी बदली लेकिन जनश्रद्धा वही, मुफ्त करवाया विंध्यवासिनी के दर्शन

Oplus_131072

प्रतापगढ़ 17अगस्त : चुनाव में जनता का सबसे बड़ा सेवक बनना और चुनाव मैदान में खुद को औरों से बेहतर दिखाना यह तो प्रायः देखा ही गया है मगर दुःख तब होता है ज़ब नेता हार के बाद फरार हो जाते हैं। वैसे तो नेताओं के लिए अवसरवादी होना कोई नई बात नहीं है लेकिन उनकी चुनाव के दौरान की निष्ठा और भाव का आभाव उन्हें जनमानस से बहुत दूर कर देता है। फिलहाल इन सब से इतर जनपद के सदर विधान सभा के प्रत्याशी रहे आशुतोष त्रिपाठी का चुनाव के बाद भी फील्ड से जुडा रहना उन्हें सबसे अलग करता है। चुनाव हारने के बाद फरार होने के बजाय जनता के प्रति समर्पण को लेकर विंध्यवासिनी के मुफ्त दर्शन करवाना उन्हें जनश्रद्धा से जोड़ती है। यह बहुत कम ही देखने को मिलता है ज़ब हार के बाद कोई नेता चुनावी निष्ठा को बरकरार रखता हो और उनके बीच निरंतर बना रहता है। प्रायः यह देखा जाता है कि चुनाव आते ही नेताओं की धमाकेदार एंट्री तो फ़िल्म अभिनेता कि तरह होती है लेकिन चुनाव के बाद ऐसा फरार होते हैं कि जैसे किसी नई दुनियां में चले गए हों। आम चर्चा में लोग कहते हैं चुनाव के दौरान दिखने वाले नेता अवसरवादी होते हैं जो वोट के लिए बड़े बड़े वायदे करते हैं लेकिन चुनाव के बाद कोई मुँह नहीं दिखाता। ऐसे में आशुतोष त्रिपाठी कि होर्डिंग पुरे क्षेत्र में सबसे पहले लगती और वो हर आयोजन में नजर आते हैं। उनके अलग किरदार को पुरे 5 वर्ष सभी नें देखा है।

Oplus_131072

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button