ब्रेकिंग
“कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी: सम्पूणार्नंद जी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार कार का कहर हुआ भीषण सड़क हादसा

भीषण सड़क हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक

प्रतापगढ़ – जिले में तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़े कई लोगो को एक साथ रौंदा, इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक है। विचलित कर देने वाली हादसे की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

पूरा मामला – मानिकपुर थाना क्षेत्र से प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर स्थित एक दुकान के पास खड़े कई लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घटना में मधु प्रकाश सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद, शिल्पा समेत तीन को एम्स रायबरेली रेफर किया गया था। इलाज के दौरान दो अन्य लोगो की मौत हो गई। अभी भी एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।हादसे की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर लोग दहल उठे। घायलों को पहले सीएचसी कालाकांकर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली रेफर कर दिया गया।अचानक हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी और आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन लगातार हादसों का कारण बनते हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।सूचना पर पहुंची मानिकपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। वही हादसे के बाद कार चालक फरार है।

बाइट—-अमर नाथ गुप्ता ( सीओ कुंडा)

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button