ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर समाजिक भंडारा आज

गत वर्ष कि भांति होगा भव्य आयोजन

कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर समाजिक भंडारा आज

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में परम्परागत सामाजिक भंडारा का आयोजन आज रविवार 13 सितंबर को होगा वहीं कल 14 सितंबर को गत वर्षों की भाँति हरि तालिका तीज मेला का भव्य आयोजन होगा जिसमें देर रात्रि तक क्षेत्रीय समाज की हजारों निर्जला व्रती महिला शक्ति प्रतिभाग करके भगवान भयहरण नाथ महादेव का पूजन अर्चन करेंगी।

यह जानकारी देते हुए भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि गत 26 वर्षों से स्थानीय समाज की सामूहिक भागीदारी से यह भंडारा प्रबुद्ध समाज व बुजुर्गों द्वारा आयोजित होता रहा है। मुख्य मंदिर के पुजारी भोला नाथ तिवारी के संयोजन में कार्यकर्ताओं की टीम शुक्रवार से ही व्यवस्था में लगी है।

Oplus_131072

महासचिव समाज शेखर ने बताया कि 14 सितंबर को अपराह्न 2 बजे से तीज मेला के अवसर पर लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प के साथ व्रती महिलाओं को फलदार व उन्नत किस्म के पौध वितरित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक जीत लाल पटेल करेंगे। मुख्य अतिथि डीएफओ प्रतापगढ़ आशुतोष गुप्त व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव होंगे। पौध वितरण कार्यक्रम का संयोजन लोक भारती के जिला संयोजक डी के शर्मा, सह संयोजक राघवेंद्र सिंह व सागर मिश्र करेंगे। धाम के अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह तथा कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों व प्रबुद्ध समाज से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button