नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ महाप्रसाद वितरण

नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ महाप्रसाद वितरण
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के पूर्वी सहोदरपुर वार्ड के लवकुश नगर में शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विगत दो वर्षों से प्रत्येक शनिवार अनवरत चल रहे सामूहिक सुन्दरकांड पाठ के 108वें पाठ के पावन अवसर पर शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ।आयोजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी पूजन से हुई। इसके पश्चात् संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तगण श्रीराम भक्ति में लीन हो गए। सुंदरकांड की समाप्ति के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।यह सामूहिक सुंदरकांड विगत दो वर्षों से प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो अब क्षेत्र में एकता और भक्ति का प्रतीक बन गया है।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को धर्म से जोड़ना है।इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक सतीश शुक्ला, अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद द्विवेदी सहित डॉ. सुनील शुक्ला, कमल शुक्ला, अमिताभ दूबे, शैलेश सिंह, प्रभाष दुबे आशुतोष त्रिपाठी, सुभाष प्रजापति समेत सैकड़ों हनुमान भक्त उपस्थित रहे।




