ब्रेकिंग
योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने भूमिहीन रेखा मिश्र को पट्टा दिलाने व तीन दिन में आवास निर्माण शुरू कराने का दिए निर्देश 

डीएम ने भूमिहीन रेखा मिश्र को पट्टा दिलाने व तीन दिन में आवास निर्माण शुरू कराने का दिए निर्देश 

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। डीएम अभिषेक पाण्डेय ने तहसील पट्टी क्षेत्र के ग्राम मनैतापुर में आरईडी द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराए जा रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रयुक्त सामग्री तथा निर्धारित मानकों के संबंध में जानकारी ली। शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी ने मौके से निर्माण सामग्री का सैम्पल प्राप्त कर जांच के लिए पीडब्ल्यूडी प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में मानकों के विपरीत कार्य अथवा किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम उतरास में रेखा मिश्र पत्नी राजन मिश्र के प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित लेखपाल को निर्देशित किया कि महिला के भूमिहीन होने के कारण नियमानुसार पट्टा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही दान में प्राप्त भूमि पर तत्काल कब्जा दिलाते हुए तीन दिवस के भीतर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण में आपदा राहत कोष से अहेतुक सहायता धनराशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं एवं सहायता का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए तथा जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button