ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों के लिव-इन को मिली सुरक्षा, पुलिस को ... जूनियर बार एसो० पुरातन का मतदान हुआ संपन्न1834 मतदाताओं ने किया मतदान,कल होगी मतगणना जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन। प्रतापगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा का शंखनाद; 166 केंद्रों पर 1.02 लाख परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, जोनल मज...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बालिका सशक्तिकरण की अनोखी पहल देखने को मिली, जहां 12वीं की छात्रा को एक दिन बनाया गया थाना प्रभारी

थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव ने छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों और विभिन्न विभागों के कामकाज की जानकारी दी

प्रतापगढ़।बालिका सशक्तिकरण की अनोखी पहल देखने को मिली, जहां 12वीं की छात्रा को एक दिन की SHO बनाया गया और वह थानेदार की कुर्सी पर बैठकर जन सुनवाई करती नज़र आई।

पूरा मामला--प्रतापगढ़ में बालिका सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सराहनीय पहल की गई। कक्षा 12 की छात्रा रिया गुप्ता को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का थाना प्रभारी (SHO) बनाया गया। सुबह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के बाद रिया ने सबसे पहले थाना परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव ने छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों और विभिन्न विभागों के कामकाज की जानकारी दी। रिया ने केस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पुलिस की दैनिक दिनचर्या और जनसहयोग के महत्व को नजदीक से समझा। आईपीएस प्रशान्त राज हुड्डा का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियों से परिचित कराना है। छात्रा रिया गुप्ता ने भी इस अनुभव को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अब वह समाज सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने पर गंभीरता से विचार करेगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग को विश्वास है कि इस तरह की पहल बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की हिम्मत देगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button