ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

गणित ओलंपियाड में आरुषि सरोज प्रथम।

यह प्रतियोगिता बिहार ब्लॉक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री बंशीधर पांडे के निर्देशन में संपन्न हुई।

गणित ओलंपियाड में आरुषि सरोज प्रथम

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
बाघराय, प्रतापगढ़; 6 अक्टूबर।

यह प्रतियोगिता बिहार ब्लॉक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री बंशीधर पांडे के निर्देशन में संपन्न हुई।

ब्लॉक रिसोर्स सेंटर बिहार ब्लॉक में गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया था।

इस प्रतियोगिता में बिहार विकासखंड (प्रतापगढ़) के सभी कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालय से विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कक्षा 6, 7, 8 के कुल 127 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री बंशीधर पांडे के निर्देशन में संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम का अवलोकन डायट प्रवक्ता श्री कमल किशोर जी ने किया। यह परीक्षा पारदर्शी, नकल विहीन एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आधुनिक तकनीकि और आई सी टी का प्रयोग किया गया।

कम्पोजिट विद्यालय शेषपुर चौरास की छात्रा आरुषी सरोज ने प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय मंडल भासौं की छात्रा रागिनी ने द्वितीय व उच्च प्राथमिक विद्यालय देवर हरदोपट्टी की छात्रा नैन्शी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के संचालन में बिहार ब्लॉक के एआरपी श्री राजेश कुमार मिश्र, श्री जगतपाल व श्रीमती सबा अख्तर का विशेष योगदान रहा।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरगंज के प्रधानाध्यापक श्री सुशील कुमार शुक्ला ने सभी परीक्षार्थियों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button