ब्रेकिंग
कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद अजगरा महोत्सव तैयारी पर सीडीओ नें कहा शतप्रतिशत दायित्व निर्वाहन चाहिए प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर?
उत्तरप्रदेशलखनऊ

स्वतंत्रता दिवस पर फीनिक्स पलासियो में आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर पाइप बैंड की शानदार प्रस्तुति।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फीनिक्स पलासियो एवं एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फीनिक्स पलासियो मॉल में देशभक्ति से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर फीनिक्स पलासियो में आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर पाइप बैंड की शानदार प्रस्तुति।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लखनऊ, 15 अगस्त।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फीनिक्स पलासियो एवं एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फीनिक्स पलासियो मॉल में देशभक्ति से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर के पाइप बैंड ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुति से उपस्थित लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।

आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर पाइप बैंड ने “ऐ मेरे प्यारे वतन”, “मां तुझे सलाम”, “संदेसे आते हैं”, “ये जो देश है तेरा” और “वंदे मातरम्” जैसे लोकप्रिय देशभक्ति गीतों की धुनों पर विशेष प्रस्तुति दी।

बैंड की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और लोगों ने जोरदार तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर के असिस्टेंट कमांडेंट श्री शशांक मिश्रा ने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा में आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर के जवानों की भूमिका तथा राष्ट्रभक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

वहीं एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के निदेशक डॉ. शक्ति कुमार पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान श्री संकेत गुप्ता- डिप्टी सेंटर डायरेक्टर, तथा श्री विनय सहाने- जीएम मार्केटिंग, द्वारा किया गया।

आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर पाइप बैंड की प्रस्तुति ने फीनिक्स पलासियो में उपस्थित लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button