ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता माता प्रसाद का बेल्हा आनेपर हुआ भव्य स्वागत

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष/विधान सभा के प्रतिपक्ष नेता माता प्रसाद पांडेय का बेल्हा आगमन पर कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी व जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में गठबंधन के नेताओं संग भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता माता प्रसाद पांडेय शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे कि इसकी जानकारी सपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय को हुई तो उन्होंने कांग्रेस कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी,सेवा दल के अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, संग बाबागंज में माल्यार्पण कर स्वागत किया। तदुपरांत शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में लोगों से औपचारिक मुलाकात की।इस दौरान सपा नेता आशुतोष पांडेय से बेल्हा में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली । इस मौके पर उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेताओं से भी राजनैतिक चर्चा कर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कुशल क्षेम जाना। इस मोके पर कांग्रेस के वेदांत तिवारी, प्रशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button