ब्रेकिंग
अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.आर.के.मिश्रा

राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़। नगर स्थित राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने नवाचारपूर्ण मॉडलों और वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.आर.के.मिश्रा रहे, जिन्होंने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छात्रों से विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नवीन प्रयोगों को अपनाने का आग्रह किया।

विद्यालय के प्रबंधक राजेश पांडेय ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए छात्रों को विज्ञान विषय से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। इन्होंने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने हेतु प्रेरित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन में प्रधानाध्यापिका माधुरी पांडे , एवं शिक्षिकाए गीता सिंह, विनती , मनिषा, आकांक्षा सरिता, स्वाति, अनन्या, शुभिका, सौम्या एवं सृष्टि का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने छात्रों को मॉडल तैयार करने में मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button