ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत कुंडा पुलिस की कार्रवाई, खेमीपुर बाजार के पास घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत कुंडा पुलिस की कार्रवाई, खेमीपुर बाजार के पास घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद
ग्लोबल भारत डेस्क
प्रतापगढ़ | अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कुंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खेमीपुर बाजार के पास की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय व क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना कुंडा के उपनिरीक्षक अंकित सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर खेमीपुर बाजार के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यम सिंह उर्फ मोनू (25 वर्ष) निवासी टिकरिया बुजुर्ग, थाना कुंडा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 111/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई जा रही है, जिससे तस्करों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।


