ब्रेकिंग
बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक जख्मी

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक जख्मी

(प्रतापगढ़. कुंडा,।) अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क से करीब 15 नीचे पलट गया, हादसे में ई-रिक्शा चालक की हालत गंभीर है। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। दूसरी घटनाओं में तीन लोग घायल हैं।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रजवापुर कुसुवापुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सरोज का 30 वर्षीय बेटा उमेश सरोज ई-रिक्शा चलाता है। रविवार दोपहर बाद वह ई-रिक्शा लेकर मानिकपुर गया था। सवारी उतार कर लौटते समय जैसे ही मानिकपुर के आगे चौरही गांव के सामने प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर पहुंचा। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे करीब 15 गहरे गड्ढे में जा गिरा।

इससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, सीएचसी भेजा। जहां से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में मानिकपुर थाना क्षेत्र के अन्तामऊ गांव निवासी बासुदेव निर्मल का 38 वर्षीय बेटा मूलचन्द्र निर्मल बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज गांव निवासी राम सुभाष पांडेय का 40 वर्षीय बेटा सुनील पांडेय बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। बहोरिकपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा का 33 वर्षीय बेटा अंकुर मिश्रा बाइक से जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button