मान्धाता में विद्यालय चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा।
प्रतापगढ़ के मान्धाता थाना क्षेत्र में जब से नवागत थाना प्रभारी धनंजय राय ने कमान संभाली है, तब से अपराधियों के पसीने छूट रहे हैं।

मान्धाता में विद्यालय चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा।
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 24 अगस्त।
प्रतापगढ़ के मान्धाता थाना क्षेत्र में जब से नवागत थाना प्रभारी धनंजय राय ने कमान संभाली है, तब से अपराधियों के पसीने छूट रहे हैं।
कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध पर लगाम लगाने की उनकी कार्यशैली की छाप एक बार फिर डाड़ी स्थित ‘संस्कार एजुकेशनल एकेडमी’ में हुई चोरी के त्वरित खुलासे में देखने को मिली है।
थाना प्रभारी धनंजय राय के कुशल नेतृत्व में मान्धाता पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर घटना का सफल पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया और चोरी गई सैमसंग एलईडी टीवी भी बरामद कर ली।
त्वरित कार्यवाही और सटीक रणनीति
22 अगस्त की शाम विद्यालय बंद होने के बाद अज्ञात चोरों ने वहां लगी एलईडी टीवी पार कर दी थी।
23 अगस्त को मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं सीओ रानीगंज प्रशांत राज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धनंजय राय ने तुरंत अपनी विशेष टीम सक्रिय कर दी।
धनंजय राय के सटीक मुखबिर तंत्र और त्वरित रणनीति के चलते पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्तों—रवि पटेल, नितिन पटेल और संदीप पटेल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया।
मान्धाता में अपराध पर लगा प्रभावी अंकुश
जब से श्री धनंजय राय ने मान्धाता थाने का प्रभार संभाला है, क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेज़ी से नीचे गिरा है। अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है।
किसी भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खुद पहुंचना और बिना किसी दबाव के निष्पक्ष व त्वरित कार्यवाही करना उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है।
क्षेत्र एवं समाज में हो रही भूरी-भूरी प्रशंसा
विद्यालय चोरी जैसी संवेदनशील घटना का चंद घंटों में खुलासा होने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
मान्धाता क्षेत्र की जनता थाना प्रभारी धनंजय राय और उनकी टीम (उपनिरीक्षक दूधनाथ पाल, अरविन्द कुशवाहा, कांस्टेबल पंकज, प्रवीण, उजाला व अमित) की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रही है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि धनंजय राय जी के आने से मान्धाता थाना क्षेत्र में कानून का राज स्थापित हुआ है और आमजन खुद को बेहद सुरक्षित महसूस कर रहा है।

