रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस के छापे से मचा हड़कंप
ट्रैप ऑपरेशन में नकदी बरामद, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज—स्वास्थ्य विभाग में डर का माहौल



रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस के छापे से मचा हड़कंप
ट्रैप ऑपरेशन में नकदी बरामद, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज—स्वास्थ्य विभाग में डर का माहौल
प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) अमित मिश्रा को विजिलेंस टीम ने ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर स्वीपर भर्ती के नाम पर ₹1.5 लाख की मांग करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित से आरोपी ने भर्ती कराने के एवज में डेढ़ लाख रुपये तय किए थे, जिसमें पहली किस्त ₹50 हजार तत्काल देने और शेष रकम एक सप्ताह के भीतर देने की शर्त रखी गई थी। पीड़ित ने 6 अप्रैल को प्रयागराज विजिलेंस टीम से शिकायत की। इसके बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 8 सदस्यीय विजिलेंस टीम बाघराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जैसे ही पीड़ित ने आरोपी को ₹50 हजार दिए, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अमित मिश्रा को उनके कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।
कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर टीम अपने साथ प्रयागराज ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई से बाघराय सीएचसी में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि टीम के पहुंचने पर कुछ कर्मचारियों ने स्थिति जानने की कोशिश की, लेकिन विजिलेंस की सख्ती के चलते वे पीछे हट गए। अमित मिश्रा पिछले करीब चार वर्षों से यहां तैनात थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

