ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

खेत से लौट रहे युवक पर फायर झोंकने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज -आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

खेत से लौट रहे युवक पर फायर झोंकने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
-आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

(प्रतापगढ़ कुंडा।) खेत से लौट रहे युवक पर जमीन के विवाद में तमंचे से फायर करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


मानिकपुर थाना क्षेत्र के देहगरी जमालपुर गांव निवासी गुरुदीन सरोज का पड़ोस के फूलचंद्र सरोज से जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम करीब सात बजे गुरुदीन का 26 वर्षीय बेटा मनजीत कुमार खेत की तरफ गया हुआ था। आरोप है कि खेत से वापस लौटते समय फूलचंद्र पक्ष के लोगों ने उसको मारना पीटना शुरू कर दिया विरोध करने पर तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान फायर के कुछ छर्रे मनजीत के चेहरे पर जा धंसे। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया था। वहीं मामलें में घायल मंजीत के चाचा अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर कपूरे, सुशील, फूलचंद्र, भाई लाल व करन आदि के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
——–
सगे भाइयों पर मकान को क्षतिग्रस्त करने का आरोप
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के मनार छिरिया निवासी प्रयागदीन का आरोप है कि वह किसी काम से परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। इसी बीच 14 जनवरी को उसके मकान को उसके सगे भाइयों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर जब वह घर पहुंच कर भाइयों से पूछताछ किया तो उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामलें की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button