ब्रेकिंग
राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान।

बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्कार एजुकेशनल एकेडमी, डांडी मांधाता में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
मान्धाता प्रतापगढ़, 15 अक्टूबर।

बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्कार एजुकेशनल एकेडमी, डांडी मांधाता में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मांधाता के थानाध्यक्ष श्री धनंजय राय ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

वहीं, लाइव क्लास के माध्यम से साइबर एक्सपर्ट ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दिवाकर पाण्डेय ने थानाध्यक्ष श्री धनंजय राय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यशैली की सराहना की।

उन्होंने कुछ माह पूर्व विद्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करने में भी श्री राय की भूमिका की प्रशंसा किया।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को जागरूक, सतर्क एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मांधाता पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button