ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर गुलजार उपवन में भव्य झांकी व तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ। खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश  ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा सम्पन्न। बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज,रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल देश के श्रम संगठनों के आह्वान पर जनपद प्रतापगढ़ में भी आम हड़ताल रही। एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने व कमजोर करने के विरोध मे... फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं बेकाबू रोडवेज बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

“मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत आज प्रतापगढ़ जनपद के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में चौपाल का आयोजन हुआ।

उक्त कार्यक्रम मान्धाता विकासखंड के पूरे स्वामी दास ग्रामसभा के सीधापुर गांव में और लक्ष्मणपुर ब्लॉक की रेंडी ग्राम सभा में आयोजित किया गया।

“मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत आज प्रतापगढ़ जनपद के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में चौपाल का आयोजन हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 18 जनवरी।

उक्त कार्यक्रम मान्धाता विकासखंड के पूरे स्वामी दास ग्रामसभा के सीधापुर गांव में और लक्ष्मणपुर ब्लॉक की रेंडी ग्राम सभा में आयोजित किया गया।

कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव अश्विनी उपाध्याय और ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र मिश्र के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि एसआईआर के जरिए भाजपा चुनाव आयोग से मिली भगत कर लोकतंत्र पर चोट पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार का छीनना और मजदूरों के हाथ से काम वापस लेना भाजपा का सबसे बड़ा छल व कपट है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पौने तीन करोड़ मतदाताओं का नाम एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से हटाया गया है भाजपा सरकार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है।

मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा व एसआईआर जिला कोऑर्डिनेटर राम शिरोमणि वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ है। उन्होंने आगे कहा कि गरीब और कमजोर तबके के लिए मनरेगा योजना वरदान साबित हुई थी। लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम में बदलाव कर दिया जिससे गरीबों के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचेगा।

एमएलसी चुनाव कोऑर्डिनेटर मासूम हैदर व लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस सरकारों द्वारा बनाए गए संवैधानिक संस्थाओं को भाजपा खतम करने का कार्य कर रही है l

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी मान्धाता ब्लॉक अध्यक्ष मो.असलम, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, जिला सचिव लल्लन सिंह, जिला सचिव धर्मराज सिंह, मान्धाता ब्लॉक कार्यालय सचिव संतोष मिश्रा, शहीद अनूप सिंह मंडल अध्यक्ष उड़ी का डीह मुस्तान पठान, अखिलेश चतुर्वेदी, मोबिन, असगर अली, अष्टभुजा उपाध्याय, राम अभिलाष यादव, मुन्नीलाल, रमेश कुमार,पूर्णमासी, रमाशंकर पटेल, अनिल पाल, रामनिवास, आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, श्रवण कुमार,अंसार अहमद, रोहित मिश्र,अनुराग यादव, राज गौतम, चंपा याद, अनीता याद, अंजू यादव, रीता गौतम, सावित्री देवी, श्रीनाथ गौतम, प्रभावती गौतम, पूनम गुप्ता, अंजू उर्मिला संगीता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button