ब्रेकिंग
मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: कार दिलाने के नाम पर 61 हजार की ठगी, शोरूम संचालक भाजपा नेता पर FIR दर्ज

शोरूम संचालक भाजपा नेता रमाशंकर उर्फ डब्बू सिंह पर FIR दर्ज

प्रतापगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिलबिला स्थित एक ऑटो मोबाइल्स शोरूम में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाज ने नई कार बुक करने के नाम पर एक व्यक्ति से 61,000 रुपये हड़प लिए और गाड़ी देने के बजाय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*​किस्तों में लिए पैसे, नहीं दी गाड़ी*

​पीड़ित सर्वजीत कुमार मिश्र निवासी पूरे नरसिंह ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार के लिए मारुति कार खरीदने हेतु ‘मां बेल्हा देवी ऑटो मोबाइल्स’ के संचालक भाजपा नेता रमाशंकर उर्फ डब्बू सिंह से संपर्क किया था। आरोपी ने दिसंबर तक गाड़ी देने का वादा कर 21 दिसंबर 2025 को 11,000 रुपये और 29 दिसंबर को 50,000 रुपये जमा कराए।

*​धमकी देकर भगाया, पत्नी के खाते में भेजे पैसे*

​जब पीड़ित 30 दिसंबर को शोरूम पहुंचा, तो पता चला कि वहां कोई गाड़ी मौजूद ही नहीं है। आरोप है कि डब्बू सिंह ने पैसे वापस करने के बजाय पीड़ित और उसकी साली के साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ठगी की राशि शोरूम के बजाय अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी है।

*​पुलिस की कार्रवाई*

​कोतवाली पुलिस ने आरोपी रमाशंकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) (अमानत में खयानत), 352 (शांति भंग) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संदीप कुमार तिवारी को सौंपी गई है।

Desh sewak dabboo singh
Oplus_131072

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button