ब्रेकिंग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव,
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जिला कारागार के कैदियों को संगम के जल से कराया गया अमृत स्नान

प्रतापगढ़। महाकुंभ स्नान का आयोजन जिला कारागार में भी किया गया, जहां बंदियों को पवित्र संगम के जल से स्नान कराया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप कारागार मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार के निर्देशानुसार किया गया था।

फोटो- जिला कारागार के कैदी अमृत स्नान करते हुए ।

इस आयोजन के लिए त्रिवेणी संगम के पवित्र जल को जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी और जेलर अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में संचित किया गया। इसके बाद इस पवित्र जल को कारागार में निर्मित स्नान की टंकियों में मिश्रित करके बंदियों को स्नान कराया गया।

स्नान के दौरान बंदियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने गंगा मैया, यमुना मैया, सरस्वती मैया के जयघोष के साथ स्नान किया और संगम के पवित्र जल का आचमन किया। यह आयोजन महाकुंभ 2025 के अवसर पर किया गया था, जो प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चल रहा है ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button