कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने पीड़ितों के पोंछे आंसू
अंतू के पारा हमीदपुर पहुंचे कांग्रेसी, मां बेटे की नृशंस हत्या पर जताया शोक

प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के पारा हमीदपुर में मां शिवपत्ती मौर्या और उसके मासूम पुत्र औरभ मौर्या की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है।डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवम उनकी अन्तिम यात्रा में सम्मलित हुआ l प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच हेतु सीबीआई जांच की मांग की। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी से फोन पर वार्ता कर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया। सांसद प्रमोद तिवारी जी ने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले में सीबीआई जांच कराए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन हो रही हत्याएं, लूट और आपराधिक घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राधेश्याम सरोज, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, आमिर खान ,गजाधर वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे l





