ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बाबासाहेब की जयंती पर आरएसएस द्वारा खण्ड ईकाइयों में आयोजित हुई संगोष्ठी

सामाजिक असमानता को दूर करने हेतु डॉ बाबासाहेब का जीवन सदैव रहा क्रियाशील - प्रभा शंकर

सामाजिक असमानता को दूर करने हेतु डॉ बाबासाहेब का जीवन सदैव रहा क्रियाशील – प्रभा शंकर

प्रतापगढ़ । बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पाण्डेय रहे।इस मौके पर सह जिला संघचालक अशोक, खंड संघचालक दिनेश, जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव, खंड कार्यवाह अजय सिंह आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर महामानव और महान दार्शनिक थे उनका जीवन हिंदुस्तान की सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए सदैव क्रियाशील रहा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारधारा से प्रभावित रहे उन्होंने समय-समय पर डॉक्टर हेडगेवार के साथ बैठकर भारत की उत्कृष्टता के लिए विचार विमर्श करते रहे। इस अवसर पर दीपक, शिवेंद्र, राजदेव,अजीत,दिनेश राजकुमार, रमेश, दिवाकर, सीताराम, बिहारी लाल हरिजन, दीपक, रमेश भास्कर सुरेश,अशोक कुमार, मुन्ना, महेश, बबलू, विजय आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खंड ईकाई शिवगढ़ में भी बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं समाज के बंधुओं द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया।इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला ग्राम संयोजक विनोद रहे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब समाज के एकत्व एवं समत्व के अग्रदूत रहे।उनका बनाया संविधान हमारे लोकतंत्र की रीढ़ है।इस मौके पर खण्ड संघचालक क्षमा शंकर , खण्ड कार्यवाह नीरज,नप अध्यक्ष मीरा बद्री गुप्ता, विवेक, संदीप,रवि राजू शिवा अश्विनी आदि रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button